जानें भारत के 7 नाम एवं इसकी कहानी

दोस्तों आज हम इस लेख मे ‘भारत के 7 नाम’ जानेंगे, क्योकि हमारे देश भारत को अनेकों नामों से जाना जाता है जो इसके संस्कृति, सभ्यता एवं भौगोलिक स्थित पर आधारित है। तथा इन नामों के पीछे एक विशेष तर्क भी शामिल है मान्यता है कि राजा दुष्यंत के पुत्र ‘भरत’ के नाम पर ‘भारत’ का नाम रखा गया था। हालाकि बीते कुछ काल खण्डो मे भारत कई अन्य नामो से जाना जाने लगा, जैसे- भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान आदि से भी प्रसिध्द हुआ।

भारत के 7 नाम चित्र
भारत के 7 नाम चित्र

भारत के 7 नाम

वर्तमान मे भारत के प्रसिध्द जिलों व महानगरों का नाम बदलकर उसके पौराणिक नाम को पुन: स्थापित किया जा रहा है। इसलिये लोग भारत के प्राचीन नाम या भारत के अन्य नामों की खोज कर रहे है। महानगरों के नाम बदलने के पीछे का तर्क यह बताया जा रहा है कि पहले नगरों का नाम संस्कृति, सभ्यता एवं भौगोलिक आधार के अनुसार रखा गया था, जिसे मुगलों व अन्य शासकों ने बदल दिया। ऐसे मे हमे उन महानगरों को उनका पुराना नाम पुन: लौटाना चाहिए। आइये हम भारत के 7 नाम जानते है।

भारत के 7 नाम – India 7 name in Hindi

भारत के 7 नाम निम्नलिखित है।

1 हिंदुस्तान Hindustan

2 आर्यावर्त Aaryavart

3 जम्बूद्वीप Jambudweep

4 भारतखण्ड Bharatkhand

5 भारत वर्ष Hind

6 हिमवर्ष Himavarsh

7 इंडिया India

आप जानते हैं कि भारत कों कई नामों से जाना जाता है आइए जानते हैं इसके नाम के पीछे का रहस्य।

हिंदुस्तान

अपने देश का नाम हिंदुस्तान सर्वप्रथम तुर्की एवं ईरानी व्यापारियों द्वारा कहाँ गया था, यह घटना मध्य काल की है जब तुर्क और ईरानी भारत आए, उन्होंने अपने देश मे सबसे पहले सिंधु घाटी से प्रवेश किया. जो हिमालय के पश्चिम में स्थित सिंधु नदी के एक बडे भू-भाग पर स्थित है।तुर्क और ईरानी ‘स’ का उच्चारण ‘ह’ से करते थे इसलिये उन्होने सिंधु को हिंदू के रुप मे उच्चारण करने लगे, इस तरह से सिंधु का अपभ्रंश हिंदू हो गया. तथा यहां के लोगो को हिंदू एवं उनके स्थान को हिंदुस्तान कहा जाने लगा।

आर्यावर्त

आर्यावर्त भारत का सबसे प्राचीन नाम है. कोरा के अनुसार सृष्टि के शुरुआत में आर्यों द्वारा इस देश को बसाया गया था जिसके कारण इस देश को आर्यावर्त के नाम से जाना गया। साथ ही कुछ लोगो का यह भी कहना है कि आर्य भारत के मूल निवासी थे इसलिए भारत को आर्यावर्त या आर्यों की भूमि कहा गया है।

जम्बूद्वीप

जम्बू का तात्पर्य जामुन के वृक्ष से है जो कि एक फल हैं । ऐसी मान्यता हैं कि प्राचीन समय में भारत में बहुत से जामुन के पेड़ पाये जाते थे. इसी वजह से भारत को जम्बूद्वीप कहा जाता हैं। भारत के 7 नाम मे से एक जम्बूद्वीप भी है।मान्यता है की जम्बूद्वीप एक पौराणिक महाद्वीप है जिसमे वर्तमान मे कई देश शामिल है, इन्ही देशों मे भारत भी आता है।

भारत खण्ड

भारत खण्ड अर्थात भारत का भाग, भारत खण्ड शब्द का उपयोग वेद, पुराण, महाभारत और रामायण सहित कई अन्य भारतीय ग्रन्थों में किया गया है। भारत खण्ड शब्द का पर्याय ही भारत की भूमि से है।

हिमवर्ष

जैसा की हमे मालूम है कि अपने देश भारत का नाम राजा भरत के नाम पर रखा गया था। धार्मिक ग्रंथों की माने तो देश का नाम भारत होने से पहले अतिप्राचीन राजा (अजनाभवर्ष) के नाम से जाना जाता था एवं इससे भी पहले हिमालय के नाम पर हिमवर्ष के नाम से जाता था।

हमे ज्ञात है कि हिमालय आज भी भारत की भौगोलिक सीमा को अंकित करता है। साथ ही भारत मे रहने वाले हिंदू धर्म के लोगो के लिये यह एक धार्मिक स्थान अर्थात भगवान शिव के रहने का स्थान है।

इंडिया

हमे मालूम है कि भारत का नाम हिंदुस्तान तुर्क एवं ईरानी लोगो के गलत उच्चारण का परिणाम है चुकि वो स को ह शब्द से उच्चारित कर रहे थे इसलिये सिंधु को हिंदु के रुप मे उच्चारण किया। ऐसे ही हिंदुओं के देश को हिंदुस्तान कहा गया.

आपको बता दू सिंधु नदी का दूसरा नाम या अंग्रेजी नाम इंडस (INDUS) है। इसी आधार पर भारत को इंडिया (INDIA) कहाँ गया। देश का नाम इंडिया रखने का एक और मत प्रसिध्द है कि जब 328 ईसा पूर्व अलेक्जैंडर भारत आया तो उसने HINDU का H हटाकर INDU शब्द का प्रयोग किया, जो बाद में INDIA (इंडिया) कहलाया।

निष्कर्ष:- आज हमने इस लेख मे भारत के 7 नाम (हिंदुस्तान, आर्यावर्त, हिंद, हिमवर्ष, भारतखण्ड, जम्बूद्वीप, इंडिया‌) को जाना, आपको बता दू भारत के कई और अन्य नाम भी है। लेकिन प्राय: भारत को हिंदुस्तान एवं इंडिया के नाम से अधिक पहचाना जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top