इतिहास क्या है? परिभाषा और महत्व जाने

इतिहास क्‍या हैं– इतिहास एक ऐसा विषय है जो मानव समाज के गुजरे हुए या बीते हुए समय का अध्ययन कराती है। यह विषय किसी विशेष व्यक्ति, समूह और समाज के इतिहास, घटनाएँ, सांस्कृतिक विकास और व्यक्तियों के योगदान को समझने मे हमारी मदद करती है जैसे कि हमारा विकास कैसे हुआ, हमारा समाज और संस्कृति कैसे विकसित हुई, इत्यादि आइये विस्तार से जानते है कि इतिहास क्या है?

इतिहास
मानचित्र- इतिहास

इतिहास की परिभाषा क्या है इतिहास शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई, इसके बारे में अक्सर लोगों के पास अधूरी जानकारी रहती है। आज हम इस लेख मे इतिहास किसे कहते हैं और इसके संबंधित जानकारीयो को जानने वाले है।

इतिहास क्या है?

इतिहास मानव जाति के भूतकाल का वैज्ञानिक लेखा-जोखा है वर्तमान समय में जो सभ्यता और संस्कृति, किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में विकसित हुई हैं उन सारे क्रियाकलापो की जानकारी हमे इतिहास से ही मालूम होता है इतिहास को अंग्रेजी मे हिस्ट्री कहते है।

इतिहास हमें भूतकाल के अनुभव, और कठिनाइयों का दर्शन कराता है एवं वर्तमान समस्याओं को सुलझाने की दृष्टि प्रदान करता है।

इतिहास पढ़ने के अनेको फायदे है इससे हम अपने पिछली घटनाओं का अध्ययन व शोध कर, भविष्य मे लेने वाले निर्णयो को अधिक प्रासंगिक बना सकते है महान इतिहासकारो ने इतिहास को विभिन्न परिभाषाओ से परिभाषित किया है। जैसे –

हर इतिहास विचार का इतिहास होता है तथा एक इतिहासकार के मन में उन विचारों का पुनर्निर्माण होता है, जिनका वह इतिहास के अन्तर्गत अध्ययन करता है।

ई. एच. कार

इतिहास किसे कहते हैं।

इतिहास अर्थात भूतपूर्व या बीती हुई घटनाएं, जो घटित हो चुकी है या प्राचीन समय के साक्ष्यों/तथ्यो को एक व्यवस्थित रूप से एकत्रित प्रमाणिक जानकारी को ही इतिहास कहा जाता है जैसे कि महाभारत, रामायण, हडप्पा सभ्यता, आदि से संबंधित पुस्तके या हर वह प्रमाण जो इस घटनाओं के विषय मे बताता है उसे इतिहास या इतिहास के साक्ष्य कहते है। तथा इतिहास मे मिले अवशेषो को आधार बनाकर उस घटना को ऐतिहासिक साक्ष्यों या तथ्यों के साथ प्रमाणित किया जाता है।

इतिहास अतीत तथा वर्तमान के बीच सेतु के रूप में काम करता है

जी. आर. एल्टन

इतिहास की परिभाषा ?

जैसा कि हम जान चुके हैं कि सरल रूप में अगर इतिहास शब्द का मतलब समझा जाये तो यह भूतकाल में हो चुकी घटनाओं से सम्बंधित होता है. किंतु इतिहास की कोई एक विशेष परिभाषा नहीं मानी जाती है

हर व्यक्ति की अपनी अलग परिभाषा होती है. इसी तरह अलग-अलग विद्वानों की इतिहास के सम्बंध में अलग-अलग परिभाषाएं देखने को मिलती हैं जिनमें से कुछ नीचे दी गयी हैं – Read – असहयोग आंदोलन क्या है?

इतिहास मानव जाति के भूतकाल का वैज्ञानिक लेखा-जोखा है

प्रोफ़ेसर घाटे’

दोस्तों इस दुनिया में जितनी भी चीज़ें हैं उनका अपना कुछ न कुछ इतिहास जरूर होता है. एक मानव का अपना इतिहास होता है, एक गांव, देश, राज्य और दुनिया का अपना इतिहास होता है एक नदी, पत्थर, जंगल का अपना इतिहास होता है. ऐसे ही अलग-अलग चीजों का अपना ही एक इतिहास होता है।

मानवीय सामाजिक जीवन का वर्णन ही इतिहास कहलाता है

‘चार्ल्स फर्थ’

इन्हे भी देंखे

इतिहास का महत्व

1. वर्तमान को समझने मे सहायक : इतिहासकारों का मानना है कि इतिहास का मुख्य उद्देश्य बीती हुई घटनाओं से वर्तमान परिस्थितियों व घटनाओ को समझना है। इतिहास को सूचनाओं का विशाल भण्डार कहा जाता है। माना जाता है कि अनेको उलझी हुई ज़िन्दगी की समस्याओं के हल इतिहास मे ढूँढने पर मिल जाते है। इतिहास का ज्ञान प्राप्त किये बिना मनुष्य, अपने वर्तमान जीवन की पहेलियों को नही समझ सकता। इतिहास भूतकाल के अनुभव, और कठिनाइयों का दर्शन कराता है एवं वर्तमान समस्याओं को सुलझाने की दृष्टि प्रदान करता है।

2. अनुभव से सिखने मे मदद : इतिहास हमें भूतकाल की घटनाओं से सिखने का अवसर देता है। हम यहां से जान सकते हैं कि कैसे समाज, राजनीति, और सांस्कृतिया बदली हैं और हम कैसे उनसे सीख सकते हैं। साथ ही इतिहास से प्राप्त अनुभव से हम अपने वर्तमान जीवन मे निर्णय लेने मे परिपक्व होते है।

3. सांस्कृतिक विविधता: इतिहास हमें विभिन्न समयों और स्थानों में विभिन्न सांस्कृतिक तथा सामाजिक परंपराओं की जानकारी प्रदान करता है और सांस्कृतिक विविधता की महत्वपूर्णता को समझाता है। हम समझ पाते है कि हमारी संस्कृति व समाज का विकास कैसे हुआ, ताकि हम इनके प्रति और सजग हो सके।

4. सामाजिक एकता: इतिहास से हम अपने सामाजिक संरचना और समृद्धि की प्रक्रिया को समझ सकते हैं और इससे सामाजिक एकता बढ़ सकती है। इतिहास हमें भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद करता है। हम उत्तरदाता नागरिकों के रूप में अपने कार्यों के परिणामों को समझकर बेहतर निर्णय लेने सक्षम हो पाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top