सर्वनाम की परिभाषा, प्रकार एवं उदाहरण जाने

इस नये लेख में आपका स्वागत हैं। आज के इस लेख में आप सर्वनाम किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, भेद तथा उदाहरण के बारे मे विस्तार से बताया जायेगा। सर्वनाम को जानने से पहले आप सभी संज्ञा के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले। क्योकि संज्ञा को समझे बिना आप सर्वनाम को नहीं समझ पाएंगे।

सर्वनाम

सर्वनाम की परिभाषा

संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किये जाने वालें शब्द को सर्वनाम कहते हैं। इसे हम कुछ इस प्रकार भी परिभाषित कर सकते है।

जो किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, या वाक्य के बारे में संदर्भित होता है लेकिन उसके नाम को नहीं बताता। सर्वनाम का उपयोग करके हम वाक्य में दूसरे शब्दों को दोहराने से बचते हैं। सर्वनाम वाक्य में सबसे अधिक प्रयोग होने वाले शब्दों में से एक होता है।

हिंदी भाषा में, सर्वनाम वर्ग में “मैं”, “तू”, “वह”, “हम”, “आप”, “वे”, “कोई”, “कुछ”, “जो”, “जिस”, “जिसका”, “जिसकी”, “जिसके”, “जैसा”, “जैसे”, “यह”, “इस”, “उस”, “उसका”, “उसकी”, “उसके”, “कभी”, “कहीं”, “कुछ” और “कोई” शामिल होते हैं।

सर्वनाम के छह भेद होते हैं:।

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

पुरूष वाचक सर्वनाम किसे कहते हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ,,वे सर्वनाम जिनका प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले तथा किसी अन्य के लिए प्रयोग किया जाता हो ऐसे सर्वनाम को को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे,,,, मैं, हम तुम, आप, वह, वे आदि।

उदाहरण: मैं घर जा रहा हूँ।
हम कल घूमने जाएँगे।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:
1. उत्तम पुरुष
2. मध्यम पुरुष
3. अन्य पुरुष

  • उत्तम पुरुष – जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे,,,मैं, हम, मेरा, हमारा, मैंने, हमको, मुझे, मुझसे आदि। उदाहरण:

मैं आइसक्रीम खा रहा हूँ।
मेरा नाम तान्या है।

  • मध्यम पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वालों के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे,,
    आप, तुम, तू, तुम्हें, तुझे, तुमने, आपने, तुमको आदि।

उदाहरण: तुम इलाहाबाद से कब लौटे?
आप कल हमारे घर आइए।

  • अन्य पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले या सुनने वालो के लिए न होकर किसी अन्य के लिए किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं। जैसे: वह, उसे, उन्हें, उसने, उन्होंने, उसको, उनको आदि।

उदाहरण: वह बहुत अच्छा खिलाड़ी हैं।
वे आपस में लड़ रहे थे।।

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा:

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध हो उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी Pronoun कहते हैं। जैसे: यह, वह, ये, वे आदि।

उदाहरण: सामने जो घर दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।
मैं पुस्तकें लाया हूँ, इन्हें तुम रख लो।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध न हो, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: कोई, कुछ, किसी, किन्हीं आदि।

उदाहरण: दाल में कुछ काला है।
पेड़ पर कोई चढ़ रहा
बाहर कोई आया है।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

वाक्यों तथा शब्दों को आपस में जोड़ने वाले और उनका आपसी सम्बन्ध बताने वालें शब्द सम्बन्ध बोधक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे,,,,,जिसकी उसकी,जैसी वैसी, जैसा वैसा, जो सो आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण |

  • यह वही आदमी है, जिसका पुत्र परीक्षा में अव्वल आया है।
  • जो कल आएगा, सो इनाम पावेगा।
  • जो मेहनत करते हैं, वे सफल होते हैं।
  • जिसको आना है, वह आ सकता है।
  • वह कौन है, जो रो रहा है।
  • जिसका काम उसका नाम।
  • जो कर्म करेगा, सो फल पावेगा।

उपरोक्त वाक्य में जो-सो शब्दों का प्रयोग दोनों वाक्यों के मध्य संबंध बताने के लिए किया गया है। इस वाक्य में ‘जो’ संबंध वाचक शब्द है और ‘सो’ नित्यसंबंधी या सह-संबंधवाचक शब्द है।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते हैं कि जो-सो शब्दों के प्रयुक्त होने की वजह से दोनों वाक्यों के मध्य संबंध का बोध हो रहा है। अतः यह वाक्य संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले शब्द को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे,,कौन क्या,किसे आदि।

  • आप कौन हो?
  • तुमने ऐसा क्यू किया?
  • आप कहाँ जा रहे हो?

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • मैं स्वयं पर भरोसा करता हूँ।
  • मुझे अपना सामान वापस चाहिए।
  • आप भला तो जग भला।
  • अपने से छोटे को प्रेम और सम्मान देना चाहिए।
  • मैंने अपने स्वास्थ्य का सदा ख्याल रखा।
  • मैं तो स्वयं से ही प्यार करता हूँ।
  • मैं अपना खाना बना रहा हूँ।
  • मैं अपना खाना खुद बनाता हूँ।

उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘अपना’ सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। आप इन दोनों वाक्यों में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि वक्ता ने स्वयं के लिए ‘अपना’ सर्वनाम का प्रयोग किया है।

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा ,,,से हम जानते हैं कि जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। अतः उपरोक्त दोनों वाक्यों में ‘अपना’ शब्द निजवाचक सर्वनाम शब्द है। इसलिए उपरोक्त दोनों वाक्य निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top