अध्यात्मिक शब्द का अर्थ क्या होगा ? | adhyatmik meaning in hindi

adhyatmik meaning: हिंदी का शब्दार्थ याद करने से हमे लिखने व बोलने मे आसानी होती है। दरअसल जब हम उच्च श्रेणी की कक्षा मे प्रवेश करते है तो हमे भिन्न-भिन्न प्रकार के नये शब्द मिलते है जिनका अर्थ हमे मालूम नही होता, आज हम ऐसे ही शब्द अध्यात्मिकता का अर्थ , वाक्य प्रयोग व शब्दार्थ जानेंगे।

adhyatmik shabd arth
adhyatmik meaning

अध्यात्मिकता शब्द (adhyatmik meaning) अनादिकाल से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। लेकिन समय के साथ इस शब्द का गलत इस्तेमाल बढ़ता चला जा रहा है। आजकल दुनिया में अधिकतर लोगों को, खासकर युवा पीढ़ी को, आध्यात्मिकता के नाम से एक तरह की एलर्जी हो गई है। इसका कारण यह है कि आध्यात्मिकता को बेहद भद्दे तरीके से पेश किया जा रहा है।

अध्यात्मिक का अर्थ – adhyatmik meaning in Hindi

किसी चीज को सतही तौर पर जानना सांसारिकता है, और उसी चीज़ को गहराई तक जानना आध्यात्मिकता है। या यूं कहें कि किसी काम को थोड़ा बहुत जानना संस्कारिकता है और वहीं काम गहराई तक जानना अध्यात्मिकता है। अगर आप किसी भी काम में पूरे मन से डूब जाते हैं अध्यात्मिक प्रकिया वहीं से शुरू हो जाती है।

समीक्षा का अर्थ
भारत की प्रमुख झीले
rashi name

अध्यात्मिक शब्द का शब्दार्थ – adhyatmik meaning

अध्यात्मिक शब्द का शब्दार्थ- अध्यात्मिकता, अध्यात्म, अध्यात्मिक प्रवृत्ति, अध्यात्मिक विचार धारा, परमात्मा, आत्मा से सम्बन्ध रखने वाला,

अध्यात्मिक शब्द का वाक्य प्रयोग – adhyatmik meaning Vaky Prayog

  • अगर आप अपने ऊपर बाहरी परिस्थितियों का असर नहीं होने देते हैं तो आप स्वाभाविक तौर पर आध्यात्मिक हैं।
  • आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का अर्थ है कि आप मुक्ति की ओर बढ़ रहे हैं।
  • आध्यात्मिक होने का अर्थ है कि आप अपने अनुभव के धरातल पर जानते हैं कि मैं स्वयं अपने आनन्द का स्रोत हूं।
  • साधना एक ऐसी विधि है, जिससे पूरी जागरुकता के साथ आध्यात्मिक विकास की गति को तेज किया जा सकता है।
  • आध्यात्मिकता न तो मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है और न ही सामाजिक – यह पूरी तरह अस्तित्व से जुड़ा है।
  • आध्यात्मिक होने का अर्थ है औसत से ऊपर उठना – यह जीवन जीने का सबसे विवेकपूर्ण तरीका है।
  • आध्यामिकता मूल रूप से मनुष्य की मुक्ति के लिये है,
  • आध्यात्मिकता कोई ऐसी चीज नहीं है जो आप मंदिर, मस्जिद, या चर्च में करते हैं। यह केवल आपके अंदर ही घटित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top