बोली किसे कहते हैं? | boli kise kahate hain

boli kise kahate hai: बोली हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें एक-दूसरे के साथ संवाद या बातचीत करने का साधन प्रदान करती है।आपको जानना चाहिए कि बोली, भाषा का ही एक स्वरुप है जो किसी विशेष क्षेत्र मे बोली जाती है इसके माध्यम से हम अपने विचारों, भावनाओं, और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं।

boli image
boli kise kahate hain image

हेलो बच्चों आप सभी का सफलता तक ब्लॉग में फिर से स्वागत है। आज हम इस लेख में जानेंगे की बोली किसे कहते हैं? एवं बोली और भाषा में अन्तर क्या है?

बोली किसे कहते है? (boli kise kahate hain)

boli kise kahate hain: बोली किसी क्षेत्र विशेष मे बोली जाने वाली वह भाषा है जिसके माध्यम से लोग एक दुसरे से बातचीत करते है। यानी की बोली, एक क्षेत्र विशेष मे बोली जाने वाली भाषा को कहते हैं जो उनकी सामाजिक समर्थन, विचार व्यक्त, और सांस्कृतिक जीवन में संवाद करने का माध्यम होती है।

सामान्य अर्थों मे समझे तो वह भाषा जो परिवार से सिखा जाता है और क्षेत्रीय भाषा के रूप में आपस में बात चीत किया जाता है, उसे बोली कहते हैं। यानी की अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से बात चीत के दौरान इस्तेमाल की गयी भाषा को बोली कहते हैं।

बोली को सिर्फ बोला जाता है लिखा नहीं जाता, लिखने के लिए इसे भाषा में सुधारा जाता है। बोली को भाषा का प्रारम्भिक रूप कहा जाता है ,इसे एक सीमित क्षेत्र में ही बोला जाता है। एक कहावत है कि

कोस कोस पर पानी बदलें, चार कोष पर वाणी।

अर्थात – हमारे देश भारत में हर एक कोस की दूरी पर पानी का स्वाद बदल जाता है और चार कोस पर बोली बदल जाती है। – सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा

राज्यों की बोलिया – Rajyo ki boli

जैसा की हमे मालूम है कि बोली, भाषा का ही एक स्वरुप है जो क्षेत्र विशेष के लोगो द्वारा प्रयोग मे लाई जाती है नीचे सारणी मे आपको भारत के राज्य व उन राज्यों मे कितनी बोलिया बोली जाति है उनकी संख्या दी गई है।

राज्य भाषाबोलिया
बिहारहिंदी35
महाराष्ट्रमराठी 65
उड़ीसा उडिया 24
कर्नाटककोकणी16
बंगालबंगाली15
राजस्थानराजस्थानी71
गुजरातगुजराती27
boli kise kahate hain rajyo me kitani hai

भाषा और बोली में अन्तर – Bhasa and Boli me antar

भाषा (Bhasha)- जब हम अपने विचारों को लिखकर या बोलकर दूसरों के सामने प्रकट करते हैं और उनके विचारों को सुनकर या पढ़कर समझते हैं उसे भाषा कहते हैं।

बोली (Boli)- बोली भाषा का क्षेत्रिय रूप है, जों छोटे क्षेत्र में बोलने के लिए उपयोग किया जाता है।

अन्तर- भाषा को हम व्याकरण के अनुसार शब्दों को सजाकर, बोलते हैं और बोली को गांव की भाषा में बोलते हैं ।

इस लेख मे हमने जाना कि बोली किसे कहते है? (boli kise kahate hain) तथा बोली व भाषा मे अंतर क्या है, साथ ही हमने भारत के अलग-अलग राज्यो मे कितनी बोलिया बोली जाती है को भी जाना, यह लेख आपके लिये कितना शिक्षाप्रद रहा, कमेंट मे जरुर बताये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top