निबन्ध कैसे लिखते है? 10 आसान नियम | Nibandh kaise likhate hain

किसी भी विषय पर क्रमबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लिखी गई रचना को निबंध कहते हैं। एक अच्छा निबंध लिखने के लिए इसके मुख्य अंगों की पहचान होना आवश्यक है। तभी एक सरल तरीके से निबंध (Nibandh) लिख जा सकतें हैं।

भले ही आपका विषय कुछ हो मगर सभी निबंध की शुरुआत एक मुख्य बिन्दु से करनी चाहिए। ताकी निबंध पढने वाला व्यक्ति आपके निबंध को आसानी से पढ सके और उससे मिलने वाली सीख को समझ सके।

Nibandh
Nibandh

निबंध की परिभाषा | Definition of Essay in Hindi

‘निबंध वह गद्य रचना है, जो किसी विषय पर क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।’

Nibandh : निबंध लिखना एक कला है जिसके माध्यम से आप अपने विचारों को लिखित रुप मे व्यक्त करते हैं। निबंध लिखते समय सबसे पहले आपको एक विषय चुनना होगा जिस पर आप निबंध लिखना चाहते हैं। विषय का चयन ऐसा होना चाहिए जिसमें आपके रुचि हो और जिसे आप आसानी से समझ सकें। तथा निबंध लिखने के लिये आपको निम्नलिखित चरणो का पालन करना होगा।

आपको बता दू निबंध लेखन एक अहम कौशल है, जो आपकी विचारधारा व विवेक को प्रदर्शित करता है। एक अच्छे निबंध में सामग्री और ढंग दोनों ही महत्वपूर्ण होते हैं।

निबंध कैसे लिखते है? (Nibandh kaise likhate hain)

निबंध लिखना एक कला है जो आपको विचारों को सुसंगत ढंग से व्यक्त करने की क्षमता प्रदान करता है। निबंध लिखने के लिए आपके पास समय, ध्यान और तैयारी की आवश्यकता होती है।

Nibandh  Lekhan
Nibandh Lekhan

यह एक ऐसी कला होती है जिसमें व्यक्ति विषय को समझते हुए उसे एक समग्र तथ्य विश्लेषण द्वारा प्रस्तुत करता है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप एक सुव्यवस्थित, संयोजित और लोगों को प्रभावित करने वाला निबंध लिख सकते हैं। – Read- विज्ञान के चमत्कार निबंध

निबंध लिखने के 10 नियम | Nibandh likhane ke 10 Niyam

  1. निबंध लिखने से पहले आपको अपने उद्देश्य को समझना होगा। आपको लिखने से पहले यह जानना आवश्यक होगा कि आप क्या कहना चाहते हैं और आपके लेख का क्या मुख्य ध्येय होगा।
  2. निबंध लिखते समय आपको एक उचित विषय चुनना चाहिए जो आपकी रुचि और ज्ञान के अनुसार हो। विषय का चयन करते समय उस विषय से संबंधित अधिकतर तथ्यों का अध्ययन करें।
  3. निबंध लिखने से पूर्व निबंध मे क्या-क्या लिखा जायेगा, या मुख्य हेडलाईन की सूची बना ले, इससे आपको निबंध लिखने मे सहायता मिलेगी।
  4. निबंध लिखते समय, स्पष्टता से लिखने का प्रयास करें। अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करें।
  5. निबंध लेखनी मे वाक्य छोटे प्रभावशाली हो, तथा अधिक लम्बे पैराग्राफ लिखने से बचे।
  6. निबंध लेखन मे शब्दो का सही चुनाव आपके निबंध मे चार चांद लगा सकता है। अत: इसका चुनाव महत्वपूर्ण है।
  7. निबंध को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु यथा स्थान पर उचित विराम चिन्हों का प्रयोग करना चाहिए।
  8. निबन्ध लिखते वक्त यह विशेष ध्यान रखे की आप निबंध के विषय से हटे ना, आपका निबंध मूल विषय पर केंद्रित होना चाहिये।
  9. निबंध को अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु मुहावरे, सुविचार, चौपाई, दोहा, आदि उचित स्थान पर प्रयोग करे।
  10. निबंध के अंत मे निबंध का निस्कर्ष लिखना ना भूले।

निबंध लिखने के मुख्यत: 4 नियम होते है। 1. शीर्षक 2. प्रस्तावना 3. विषय विस्तार 4. निस्कर्ष या उप संंहार (अगर आप इस क्रम को ध्यान मे रखकर निबंध लिखते है तो आपका निबंध आकर्षक, प्रभावशाली और ज्ञानयुक्त होगा।

निबंध के विषय का चुनाव कैसे करे | Nibandh ka Vishay

write

Nibandh Writing: निबंध‍ किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। आज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक विषयों पर निबंध लिखे जा रहे हैं। संसार का हर विषय, हर वस्तु, व्यक्ति एक निबंध का केंद्र हो सकता है।

जब भी आप निबंध लिखना शुरु करें। तो अपने निबंध के शुरुआत में इसकी रूपरेखा (निबंध मे आप क्या लिखना चाह्ते है) शामिल जरुर करें। जिससे की निबंध पढने वाले को पहले ही पता चल सके की निबंध कैसा है। हमे मालूम है की निबन्ध लेखन में निबन्धकार अपनी अनुभूतियों और स्वतन्त्र चिन्तन का सरल संजीव संक्षिप्त और मर्यादित रूप प्रस्तुत करता है।

निबन्ध लिखते समय ध्यान रखें यह कम शब्दों में साफ़ साफ़ मेन प्वाइंट लिखे। कुछ बच्चे पेज बढाने हेतु या शब्दों की संख्या बढ़ाने के चक्कर में इतना बढ़ा चढ़ा कर वर्णन करते हैं समझना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप छोटे में मेन प्वाइंट सुन्दर लेख में निबन्ध लिखों

भाषा किसे कहते है?
संज्ञा की परिभाषा / भेद / उदाहरण

निबन्ध लिखने का तरीका | Nibandh Likhane ka Tarika

हम कोई भी सब्जेक्ट ले सकते हैं निबंध लेखन में जैसे राष्ट्रीय पक्षी मोर, मेरी प्यारी मम्मी, स्कूल पर,या फिर शिक्षकों पर कुछ बड़े बच्चे हों तो, गांव की नाली की सफाई हेतु, गांव का विकास हेतु वेरोजगारी हेतु निबन्ध लिख सकते हैं।

निबन्ध लिखते समय मूल विषय पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि जिसके बारे में निबन्ध लिखने जा रहें हैं उसके बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है तभी तो आप उसके बारे में लिखोगे।

निबन्ध लिखने में ख़ास बात ये है कि हमें उस विषय की जानकारी विस्तार से होती है। तभी निबन्ध को तोड मरोड़ आगे पीछे से दर्शा सकते हैं। जानकारी अधूरी हो तो निबन्ध लिखने में मजा नहीं आता। इसलिए आप लिखने से पहले उसे पढे

विषय के अनुसार शब्दों का उचित चयन करना निबन्ध में बहुत जरूरी है।जब शब्दों को उचित स्थान पर रखेंगे तो निबन्ध पढ़ने और समझने में सरल होगा। निबन्ध में सुन्दरता लाने के लिए मुहावरों का प्रयोग करना चाहिए

निबंध लिखने का सबसे लोकप्रिय तरीका

विषय का चयन करें: पहले, आपको एक विषय का चयन करना होगा जिस पर आप निबंध लिखना चाहते हैं। विषय को ऐसा चुनें जिसमें आपका रुचियों और ज्ञान का अच्छा संग्रह हो और जिसे आप सुलभता से लिख सकें।

निबंध की संरचना तय करें: अगला कदम है निबंध की संरचना को तय करना। निबंध में प्रवेश, मुख्य भाग और निष्कर्ष के तीन भाग होते हैं। प्रवेश भाग में पाठक का ध्यान आकर्षित किया जाता है, मुख्य भाग में विषय को विस्तार से विवरण किया जाता है और निष्कर्ष में मुख्य विचारों का संक्षेप में पुनर्प्रस्तुत किया जाता है।

विचारों को विकसित करें: निबंध के मुख्य भाग में, अपने विचारों को विकसित करें। प्रमुख विचारों को पैराग्राफ रूप में व्यक्त करें और हर पैराग्राफ को उदाहरण, साक्ष्य या तार्किक प्रमाण के साथ समर्थन करें। ध्यान दें कि प्रत्येक पैराग्राफ का एक ही मुख्य विचार हो

प्रमाणों का समर्थन करें: अपने विचारों को समर्थन करने के लिए प्रमाणों का उपयोग करें। इसमें आप पुस्तकों, लेखों, अध्ययनों, आंकड़ों, या अन्य स्रोतों का उल्लेख कर सकते हैं जो आपके विचारों को पुष्टि करते हैं। यह सुनिश्चित करें कि आप सही और प्रामाणिक स्रोतों का ही उपयोग कर रहे हैं।

अच्छी भाषा और वाक्यरचना का उपयोग करें: निबंध लिखते समय सुनिश्चित करें कि आप अच्छी भाषा, वाक्यरचना, और व्याकरण का प्रयोग कर रहे हैं। सुंदर शब्दचयन, सुसंगत वाक्य संरचना, और वाक्यों के बीच संबंध सुनिश्चित करें। सामर्थ्यवान शब्दों और वाक्यों का उपयोग करके अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें।

परिष्करण और संपादन: अपने निबंध को लिखने के बाद, उसे परिष्करण करें और संपादित करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके विचार स्पष्ट हैं, भाषा सुव्यवस्थित है, और त्रुटियों को सुधारा गया है।

प्रूफरीडिंग करें: अंतिम चरण में, निबंध को प्रूफरीड करें। ध्यान दें कि आप स्पेलिंग और व्याकरण की गलतियों, वाक्य संरचना के त्रुटियों, और सार्थकता और प्रस्तुति की सुधार करने के लिए अपने निबंध को ध्यान से पढ़ें। आप एक संदर्भी सामग्री के साथ अपने निबंध को दूसरे व्यक्ति को भी पढ़ने के लिए सौंप सकते हैं ताकि वे विचारों, त्रुटियों, और सुझावों की प्रतिक्रिया दे सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top