सामाजिक विज्ञान की परिभाषा एवं उदाहरण | samajik vigyan kise kahate hain

सामाजिक विज्ञान (samajik vigyan) ज्ञान का विज्ञान हैं। अथवा ज्ञान का भंडार है। जो समाज में रहकर अध्ययन करते हैं। “सामाजिक विज्ञान” आमतौर पर प्राकृतिक विज्ञान के बाहर समाजिक क्षेत्रों में रहकर ज्ञान के अनुभव से दुनिया में हों रहें सामाजिक विकास को समझा जाता है। और प्रयोग किया जाता है।

इनमें नृविज्ञान, व्यवसाय प्रशासन, संचार, अपराध विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षा, सरकार, भाषा विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, और कुछ संदर्भों में, भूगोल, इतिहास, कानून और मनोविज्ञान शामिल हैं।

samajik vigyan kise kahate hain
samajik vigyan Image

सामाजिक विज्ञान किसे कहते है – Samajik vigyan kise kahate hain

सामाजिक विज्ञान (samajik vigyan) के अंतरगर्त कई विषय आते है। जो मानव समाज का शैक्षिक बोध कराती है। प्राकृतिक विज्ञानों के अतिरिक्त अन्य विषयों का एक सामूहिक नाम ‘सामाजिक विज्ञान’ है। इसमें राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, नृविज्ञान, पुरातत्व, विधि, भाषाविज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन और संचार आदि विषयो का अध्ययन किया जाता हैं।

सामाजिक विज्ञान हमारे निजी जीवन के अनुभव के बाद दुनिया के बारे में बताता है और यह समझने में मदद करता है कि हमारा अपना समाज कैसे काम करता है ।– बेरोजगारी के कारणों से या आर्थिक विकास में क्या मदद करता है, लोग कैसे और क्यों वोट करते हैं, या क्या लोगों को ज़रूरत है। यह सरकारों की नीति निर्माताओं, स्थानीय अधिकारियों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

सामाजिक विज्ञान के विषय – samajik vigyan ke Vishay

सामाजिक विज्ञान के अंतरगर्त कई विषय शामिल है। जिनका साधारण सा अर्थ यह है की समाज का बोध कराने वाले विषय समाजिक विषय हो सकते है। समान्यत: सामाजिक विज्ञान विषयों में

  • राजनीति
  • मनोविज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • नृविज्ञान
  • पुरातत्व
  • अर्थशास्त्र
  • भूगोल
  • इतिहास
  • कानून
  • भाषाविज्ञान
लोकतंत्र क्या है?
संविधान क्या है?
असहयोग आंदोलन की भूमिका

सामाजिक विज्ञान पढ़ने के फायदे

सामाजिक विज्ञान (samajik vigyan) उन विभिन्न शाखाओं में से एक है, जो मानव समाज को समझने और समाज में होने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए अध्ययन कराती है। इस विषय के अध्ययन से आपको कई फायदे है| जैसे –

  • सामाजिक विज्ञान आपको समाज में होने वाली समस्याओं को समझने में मदद करता है। यह आपको समाज के अंदर के संरचना और तंत्र के बारे में समझाता है जो उन समस्याओं का कारण हो सकते हैं।
  • समाजिक विज्ञान आपको समाज के अंतर्निहित मूल्यों को समझने में मदद करता है। यह आपको समाज की संस्कृति, नीतियों और विशेषताओं के बारे में जानने में मदद करता है।
  • सामाजिक विज्ञान आपको समाज के तंत्रों को समझने में मदद करता है। यह आपको समाज में होने वाले तंत्रों, जैसे कि राजनीतिक और आर्थिक तंत्रों के बारे में समझने में मदद करता है।
Source: Rohit Arts Classes – YouTube

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top