काल किसे कहते है? परिभाषा एवं प्रकार जानें

कोई भी कार्य करने में जो समय लगता है,उसी समय को काल कहते हैं । काम के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे काल कहा जाता है। समय को ही काल कहते है,काल को ही समय कहते हैं।

काल किसे कहते है
काल की परिभाषा

काल की परिभाषा

क्रिया के जिस रूप में कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है, उसे काल कहते है। या यू कहे की किसी कार्य को करने या होने में जो समय लगता है, उस समय या उस घड़ी को काल कहते हैं। जैसे की इस वक्त हम पढ रहे है। अर्थात यह वर्तमान काल है। क्योकी हम पढने की वर्तमान समय या काल मे कर रहे है।

काल के भेद

काल के मुख्यत तीन भेद होते,

  • वर्तमान काल
  • भूत काल,
  • भविष्य काल

वर्तमान काल

मौजूदा समय को वर्तमान काल कहते हैं, अर्थात, जो समय चल रहा उसे वर्तमान काल कहते हैं, जैसे सीता खाना बना रही है।

  • राम पढ़ रहा है।
  • गीता गाना गा रही है।
  • अधयापक पढा रहे हैं
  • दीप साईकिल चला रहा है।
  • साइसा स्कूल जा रही।

वर्तमान काल के 6 भेद होते है जो निम्नलिखित है। Read – तुकांत शब्द क्या है?

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. तत्कालिक वर्तमान
  6. संभाव्य वर्तमान काल

भूतकाल

बीते हुए समय को भूतकाल कहते हैं , अर्थात जो समय बीत गया उसे भूतकाल कहते हैं,

वे शब्द जो केवल बीते समय का बोध कराते है, उसे भूतकाल कहते हैं। भूतकाल का मतलब कार्य की समाप्ति। भूतकाल के वाक्यों के अंत में सामान्यतः था, थे, थी, चुका, चुके, चुकी आते हैं। जैसे :-

  • राम बाजार गया था।
  • सीता खाना बना चुकी।
  • आज की मिटिग समाप्त हो चुकी
  • दादा जी नासता कर चुके
  • अनाया की बस छुट गई थी

भूतकाल के भी 6 भेद होते है जो निम्नलिखित है।

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतुहेतुमद भूत

भविष्य काल

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की भविष्य मे होने वाली घटनाओ का बोध कराने वाले काल को भविष्य काल कहते है। समान्यत: इन शब्दो के अंत मे गा, गे, गी आदि का प्रयोग किया जाता है। जैसे-

  • मै विद्यालय जाउंगा।
  • मै कल मामा के यहाँ जाउंगा।
  • रमेश प्रतिदिन नौकरी करने जायेगा।
  • मै डांस नही करुंगा।

भविष्यकाल के 3 भेद होते है। जो निम्नलिखिते है।

  1. सामान्य भविष्य काल
  2. संभाव्य भविष्य काल
  3. हेतुहेतुमद विषय भविष्य काल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top