वचन क्या हैं वचन को कैसे समझें | Vachan Kya hai

वचन समझने के सही तरीके, समझने का आसान तरीका आपको इस पोस्ट में वचन वचन के प्रकार और उदाहरण समझाने का प्रयास किया गया है। हिन्दी व्याकरण में वचन का बहुत महत्व है आइए विस्तार से जानते हैं। एक या अनेक संख्या का ज्ञान कराने वाले शब्द वचन कहलाते हैं। जैसे- बकरी, बकरियां,लडका, लड़के,माला,, मालाएं आदि।

वचन

वचन के उदाहरण

किसी भी शब्द से यह पता चले कि वह संख्या में एक है या एक से अधिक है।उसे वचन कहां जाता है। जैसे लडकी, एक वचन,लड़कियां, बहुवचन।

उपर दिया गया शब्द लड़की और लड़कियां से पता चल रहा है कि जहां एक की संख्या में लड़की है वहां पर एक वचन और जहां पर लड़कियां शब्द हैं वहां पर बहुत सारी लड़कियों का बोध हो रहा है। अर्थात वहां बहुवचन होता है। कहने का तात्पर्य यह है कि जहां समूह शब्द आए वहां बहुवचन होता है। जैसे,दल गुच्छा, सिपाही,कक्ष, आदि।

वचन के प्रकार

वचन दो प्रकार के होते हैं।

  • एकवचन
  • बहुवचन

एकवचन

किसी भी शब्द से एक प्राणी या वस्तु का ज्ञान होता है, उसे एक वचन कहते हैं। अर्थात जब किसी शब्द से एक होने का बोध हो तो वहां एक वचन होता है। जैसे लड़का,गाय,कमरा, कुत्ता,बकरी, घोड़ा, कुर्सी, पंखा आदि

बहुवचन

जब किसी शब्द से अनेक प्राणी या वस्तु का बोध होता है तो वह बहुवचन कहलाता है जैसे- लडके ,गाये, कमरे, कुत्ते, बकरियां, चिड़िया, घोड़े, कुर्सियां, आदि

एकवचन से बहुवचन में बदलने के कुछ प्रमुख नियम है आइए समझें

  • पुल्लिंग शब्द के अन्तिम में आ को ए कर देने से एक वचन से बहुवचन होता है । जैसे
एकवचनबहुवचन
प्यालाप्याले
बच्चाबच्चे
कमराकमरे
रानीरानिया
  • स्त्रीलिंग शब्द के अन्तिम में इ को या में, अथवा बड़ी ई। को इया कर देने से वचन बदला जा सकता है। जैसे

एकवचन बहुवचन

रानी। रानियां

लडकी लड़कियां

गाडी। गाडियां

साडी। साड़ियां

निचे कुछ वचन के उदाहरण दिए जा रहे हैं उसमें से आप समझ सकते हैं।

वचन के उदाहरण (एकवचन & बहुवचन)

Photo 1679771097256
  1. कलम – कलमें
  2. अध्यापक- अध्यापकगण
  3. अध्यापिका- अध्यापिकाएँ
  4. अबला -अबलाएँ
  5. आँख – आँखें
  6. आंख – आंखें
  7. आत्मा – आत्माएँ
  8. आप – आपलोग
  9. आशा – आशाएँ
  10. इरादा – इरादे
  11. उँगली- उँगलियाँ
  12. ऋतु ऋतुएँ
  13. औज़ार औज़ार
  14. कक्षा कक्षाएँ
  15. कथा कथाएँ
  16. कन्या कन्याएँ
  17. कपड़ा कपड़े
  18. कमरा कमरे
  19. कर्मचारी कर्मचारीवर्ग
  20. कला कलाएँ
  21. कली कलियाँ
  22. कवि कविगण
  23. कविता कविताएँ
  24. कहानी कहानियाँ
  25. कान कान
  26. कामना कामनाएँ
  27. कार कारें
  28. काला काले
  29. किताब किताबें
  30. कुतिया कुतियाँ
  31. कुत्ता कुत्ते
  32. कुरता कुरते
  33. कुर्सी कुर्सियाँ
  34. केला केले
  35. कोठरी कोठरियाँ
  36. क्यारी क्यारियाँ
  37. खंभा खंभे
  38. खटिया खटियाँ
  39. खिड़की खिड़कियाँ
  40. खिलाड़ी खिलाड़ी
  41. खुरपी खुरपियाँ
  42. गऊ गउएँ
  43. गति गतियाँ
  44. गधा गधे
  45. गन्ना गन्ने
  46. गरीब गरीब लोग
  47. गली गलियाँ
  48. गहना गहने
  49. गाड़ी गाड़ियाँ
  50. गाय गायें
  51. गुड़िया गुड़ियाँ
  1. गुरु गुरुजन
  2. गेंद गेंदे
  3. गोला गोले
  4. गौ गौएँ
  5. घंटा घंटे
  6. घटना घटनाएँ
  7. घड़ी घड़ियाँ
  8. घर घर
  9. घोंसला घोंसले
  10. घोड़ा घोड़े
  11. चना चने
  12. चप्पल चप्पलें
  13. चश्मा चश्मे
  14. चाचा चाचा
  15. चादर चादरे
  16. चीता चीते
  17. चुटिया चुटियाँ
  18. चुहिया चुहियाँ
  19. चोटी चोटियाँ
  20. छाता छाते
  21. जाति जातियाँ
  22. जानवर जानवर
  23. जूँ जुएँ
  24. जूता जूते
  25. झाड़ी झाड़ियाँ
  26. झील झीलें
  27. झूला झूले
  28. टाँग टाँगें
  29. टुकड़ी टुकड़ियाँ
  30. टोपी टोपियाँ
  31. डाल डालें
  32. डिबिया डिबियाँ
  33. डोली डोलियाँ
  34. ढेला ढेले
  35. तंत्रिका तंत्रिकाएँ
  36. तरु तरुओं
  37. तलवार तलवारें
  38. तारा तारे
  39. .ताला ताले
  40. ताली तालियाँ
  41. तितली तितलियाँ
  42. तिथि तिथियाँ
  43. तोता तोते
  44. त्रुटी त्रुटियाँ
  45. थाली थालियाँ
  46. दरवाजा दरवाजे
  47. दलित दलित समाज
  48. दवा दवाएँ
  49. दवाई दवाइयाँ।
  • हिंदी के बहुत से ऐसे शब्द होते हैं, जिनका प्रयोग सदैव बहुवचन के अर्थ में ही होता है।

जैसे:- समाचार, प्राण, दाम, लोग, होश, भाग्य, दर्शन, गण, जाति, वर्ग, हस्ताक्षर, आँसू, होठ, कान, आंख, नेत्र, अक्षत, बाल, रोंगटे, तेवर इत्यादि।

यह कितने दाम का है।
लोग हंस रहे हैं।
राधा अक्षत लेकर आओ।
मेरे बाल सफ़ेद हो गए हैं।
आज के समाचार सुनने लायक नहीं हैं।
तुम्हारे नेत्र बहुत ख़ूबसूरत हैं।

हिंदी के बहुत से ऐसे शब्द भी होते हैं जिनका प्रयोग सदैव एकवचन के रूप में होता है। जैसे:- जनता, वर्षा, हवा, आग, प्रजा, भीड़, सेना, पुलिस, पानी इत्यादि।

वर्षा हो रही है।
हवा चल रही है।
जनता जनार्दन होती है।
पुलिस आ रही है।
भीड़ लगातार बढ़ रही है।
बच्चों को आग से दूर रखना चाहिए

हिंदी में एकवचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग कब किया जाता है

  1. आदर शब्द के लिए एक वचन के स्थान पर बहुवचन का प्रयोग किया जाता है ।
  2. भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे।
  3. पिताजी आज नहीं आए।
  4. महाराणा प्रताप एक सच्चे योद्धा थे।
  5. बड़प्पन दर्शाने के लिए भी वह के स्थान पर वे और मैं के स्थान पर हम का प्रयोग किया जाता है।
  6. आज पिताजी दफ्तर से आए तो वे बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे।
  7. भाई ने बहन से कहा आज हम अकेले ही बाहर खेलने जाएंगे, तुम साथ नहीं चलोगी।
  8. बहुवचन के स्थान पर एकवचन का प्रयोग भी किया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top