NATO मे शामिल हुआ स्वीडन, जाने अन्य 32 देशों के नाम

नाटो (NATO) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 मे वाशिंगटन, डीसी मे हुआ था अब तक NATO मे कूल 31 देश शामिल थे लेकिन 7 मार्च 2024 को स्वीडन ने नाटो की सदस्यता ली, अत: अब नाटो देशो की संख्या 32 है।

NATO Sweden new member
Sweden Become NATO member: image Credit: Twitter

आपको जानना चाहिए की स्वीडन नाटो (NATO) मे शामिल होने के लिए पहले से ही तैयार था, लेकिन किन्ही कारणो से अभी तक बाहर था, लेकिन अब स्वीडन को भी नाटो मे शामिल कर लिया गया है, नाटो मे शामिल 32 देशो के नाम निम्नलिखित है।

नाटो क्या है? (What is NATO Hindi)

NATO का फुल फॉर्म नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (North Atlantic Treaty Organization) होता है। यह उत्तरी अटलांटिक देशो का एक संगठन है जिसमें 32 सदस्य (नया सदस्य- स्वीडन) शामिल हैं।

नाटो (NATO) की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ (Soviet Union) द्वारा उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने और यूरोप में लोकतंत्र और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इसकी स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को वाशिंगटन, डीसी में हस्ताक्षर किए गए थे।

स्थापना4 अप्रैल 1949
सदस्य देश32 देश
नया सदस्य स्वीडन
मुख्य देशअमेरिका
About NATO in Hindi

नाटो का उद्देश्य (Aim of NATO Hindi)

NATO एक नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन है। इसमे शामिल देशों का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक और सैन्य कार्रवाई के माध्यम से नाटो मे शामिल देशो की रक्षा करना है।

नाटो 32 देशो का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है। इस गठबंधन मे सभी देश एक दुसरे की सैन्य सुरक्षा के पक्ष मे होते है यदि कोई देश, नाटो मे शामिल देशो पर हमला करता है, तो नाटो के सभी देश प्रभावित देश के पक्ष में खड़े हो जाते है, और उस देश के साथ अपनी सेना भी सांझा कर सकते है।

इन्हे भी देंखे

नाटो मे शामिल 32 देशों के नाम ( NATO Country list Hindi)

नाटो कूल सदस्यो की संख्या 31 थी, लेकिन स्वीडन के शामिल होने के बाद अब नाटो मे 32 देश है जिसमे स्वीडन सबसे नया सदस्य है. नाटो मे शामिल सभी देशो के नाम निम्नलिखित है।

  1. कनाडा
  2. पोलैंड
  3. नॉर्वे
  4. स्पेन
  5. पुर्तगाल
  6. रोमानिया
  7. फ्रांस
  8. जर्मनी
  9. यूनान
  10. हंगरी
  11. इटली
  12. आइसलैंड
  13. क्रोएशिया
  14. डेनमार्क
  15. चेकिया
  16. फिनलैंड
  17. एस्तोनिया
  18. लातविया
  19. लिथुआनिया
  20. लक्समबर्ग
  21. मोंटेनेग्रो
  22. नीदरलैंड
  23. उत्तर मैसेडोनिया
  24. अल्बानिया
  25. बेल्जियम
  26. बुल्गारिया
  27. स्लोवाकिया
  28. स्लोवेनिया
  29. यूनाइटेड किंगडम
  30. संयुक्त राज्य
  31. टर्की
  32. स्वीडन

FAQ:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top