QR कोड क्या है? यह कैसे कार्य करता है? | What is QR Code and How is it work in Hindi?

QR कोड का फुलफार्म Quick Response होता है। क्यूआर कोड एक प्रकार का बारकोड होता है जिसे डिजिटल डिवाइस द्वारा पढ़ा जाता है।

QR CODE
QR Code kya hai

आज के समय मे भला कौन QR code से परिचित नही होगा, भारत के डिजिटल होते ही QR code का प्रयोग करने वाले लोगो की संख्या बढ़ गई है खासकर UPI जैसे अन्य ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर QR code को जोरो-सोरो से प्रयोग किया जा रहा है क्युकी क्यू आर कोड की सहायता से हम मिनटों के काम को कुछ ही सेकेंडो में पूरा कर लेते है. इस कोड का अधिकतर उपयोग पेमेंट लेन-देन, मार्केटिंग और विज्ञापन अभियानों में किया जाता है। जो आसानी से हमारे कामो को सरल बना देता है। आइये जानते है की QR कोड क्या है? और यह कैसे कार्य करता है?

QR कोड क्या है? (QR code kya hai)

QR code एक प्रकार का डिजिटल कोडेड पिक्चर (Digital Coded Picture) होता है जो डिजिटल डिवाइस द्वारा पढ़ा जाता है इस कोड का मुख्य कार्य, आपके द्वारा दिए गए सूचना से सम्बन्ध स्थापित करना होता है जो की कुछ सेकेंडो में हो जाता है, क्युकी QR code का फुलफार्म ही Quick Response होता है। यह क्यूआर कोड एक प्रकार का बारकोड है जिसे डिजिटल डिवाइस द्वारा पढ़ा जाता है। आपने देखा होगा की अधिकांस ऑनलाइन पेमेंट के लिये QR कोड का ही उपयोग किया जाता है जिससे हम आसनी से एवं बिना किसी के गलती के पेमेंट कर पाते है.

  • QR Code फुलफॉर्म – Quick Response
  • आविष्कार – जापान
  • प्रयोग विधि – डिजिटल (कैमरा युक्त) उपकरण द्वारा

QR कोड का आविष्कार 1994 में जापानी कंपनी डेंसो वेव, टोयोटा की सहायक कंपनी द्वारा किया गया था। क्योकी उस समय वाहनों और अन्य वस्तुयों को ट्रैक करने के लिए उन्हें अधिक सटीक तरीके की आवश्यकता थी।

Also Readसेविंग अकाउंट क्या है?

QR code की विशेषता

QR code की ही तरह मानक बारकोड भी होता है लेकिन इसे केवल एक ही दिशा में (ऊपर से नीचे) पढ़ा जा सकता है यानी की बारकोड थोड़ी मात्रा में ही जानकारी संग्रहीत कर सकते हैं, लेकिन एक क्यूआर कोड को कई दिशाओं में (ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं) पढ़ा जाता है यह इसे काफी अधिक डेटा रखने की अनुमति देता है। क्यूआर कोड में संग्रहीत डेटा में वेबसाइट यूआरएल, फोन नंबर या टेक्स्ट के आदि शामिल हो सकटा हैं।

QR Code का उपयोग

QR कोड को आप कई प्रकार से उपयोग कर सकते है। आज के समय मे इसे अनेको प्रकार से प्रयोग में लाया जाता है मुख्यरूप से ऑनलाइन कार्यो के लिए QR code का प्रयोग किया जाता है QR code का मुख्य उपयोग को आप ऑनलाइन पेमेंट से समझ सकते है जब हम किसी दुकनादार को पेमेंट के लिए उसके द्वारा प्रदान किये गए क्यू आर कोड को स्कैन करते है तो हम पाते है की कुछ ही मिनटों में उसके खाते की जानकारी हमारी ऑनलाइन पेमेंट में आ जाती है और हम उसे mpin की सहायता से पेमेंट कर देते है यह QR Code का एक जीवंत उदाहरण है अन्य उपयोग निम्नलिखित है.

  • QR Code की सहायता से पैसो का लेन-देन
  • ऐप स्टोर पर ऐप डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक में प्रयोग
  • ऑनलाइन खातों को प्रमाणित करने के लिए
  • ऑनलाइन प्लेटफोर्म को लॉगिन या सत्यापित करने के लिए
  • पासवर्ड का का संग्रह
  • Wi-Fi एक्सेस करने के लिए

also read – साइबर क्राइम से कैसे बचे? शिकायत करना सींखे

मैं QR Code कैसे स्कैन करूं?

अगर आप QR Code को स्कैन करना चाहते है तो सबसे पहले आपको जानना होगा की वह किस वास्तु का QR Code है अगर वह ऑनलाइन पेमेंट का QR Code है तो आपको ऑनलाइन पेमेंट ऐप की सहायता से ही उसे सकीं करना होगा, लेकिन वह जानकारी या लिंक वाला कोड है तो आपको अन्य एप्लीकेशन का प्रयोग करना होगा. अधिकांश स्मार्टफोन में बिल्ट-इन क्यूआर स्कैनर होता हैं, लेकिन कुछ पुराने स्मार्टफोन मे क्यूआर कोड पढ़ने के लिए एक विशेष ऐप की आवश्यकता हो सकती है। जो आपको प्ले स्टोर से आसानी से मिल जायेगी|

चेतावनी- QR Code स्कैन करते वक्त ध्यान रखे की वह आपको किसी अन्य प्लेटफोर्म पर तो नही ले जा रहा है, साथ ही आजकल साइबर क्राइम के नए-नए रूप सामने आ रहे है अत: इसे ध्यान में रखते हुए पूरी सावाधानी से QR Code का स्कैन करे, बाहरी लिंक, क्यूआर कोड, जैसे अन्य स्रोतों पर जाने से बचे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top